सुष्मिता सेन और ललित मोदी- अनूठी प्रेम कहानी
तो भइया आखिरकार सुष्मिता आंटी को उनके मन का मीत मिल ही गया । औ क्या ढूंढा है । एकदम हीरा । करोड़ों अरबों में एक । अरे आंटीजी ने बहुत पुण्य किये होंगे तब जाके मिले हैं ललित मोदी । वइसे तो आईपीएल में काँड करके ललित अंकल चुप्पे से निकल लिए थे । कुछ टुच्चे टाइप के मीडिया वाले इनको भगोड़ा तक डिक्लेअर कर दिए । लेकिन सुश ऑन्टी की नजर ठहरी पारखी । ढूंढ निकालीं । आंटीजी भी वैसे बहुत मेहनत कीं । बहुत तलाशी तब जाके ये अंकल जी मिल पाए । मल्लब पूरी लिस्ट है । विक्रम भट्ट, संजय नारंग, रणदीप हुडा, मानव मेनन औ वसीम अकरम क्रिकेट वाले तो इस लिस्ट के हिस्से भर हैं । ललित अंकल तो इस लिस्ट में एकदम नये नवेले हैं । अंकल जी भी एकदम भरे बैठे थे । अब बिचारे का करें । जिसके पास ब्रम्हांड सुंदरी हो वो आखिर सबर करे भी तो कैसे । बस मूड बन गया फिर सोशल मीडिया पे तड़ातड़ अपनी औ सुश ऑन्टी के एकदम रोमांटिक वाली दुई चार फोटो चिपका डाले । उधर वुई फोटो डाले इधर हंगामा हो गया । बाकी सब तो ठीक है लेकिन एक बात समझ में नहीं आयी । एक फोटो में सोफे पे अंकल जी लेते हैं औ आंटीजी इनके ऊपर झुकी हैं । आखिर करना औ दुनिय...