सुष्मिता सेन और ललित मोदी- अनूठी प्रेम कहानी
तो भइया आखिरकार सुष्मिता आंटी को उनके मन का मीत मिल ही गया । औ क्या ढूंढा है । एकदम हीरा । करोड़ों अरबों में एक । अरे आंटीजी ने बहुत पुण्य किये होंगे तब जाके मिले हैं ललित मोदी ।
वइसे तो आईपीएल में काँड करके ललित अंकल चुप्पे से निकल लिए थे । कुछ टुच्चे टाइप के मीडिया वाले इनको भगोड़ा तक डिक्लेअर कर दिए । लेकिन सुश ऑन्टी की नजर ठहरी पारखी । ढूंढ निकालीं ।
आंटीजी भी वैसे बहुत मेहनत कीं । बहुत तलाशी तब जाके ये अंकल जी मिल पाए । मल्लब पूरी लिस्ट है । विक्रम भट्ट, संजय नारंग, रणदीप हुडा, मानव मेनन औ वसीम अकरम क्रिकेट वाले तो इस लिस्ट के हिस्से भर हैं । ललित अंकल तो इस लिस्ट में एकदम नये नवेले हैं ।
अंकल जी भी एकदम भरे बैठे थे । अब बिचारे का करें । जिसके पास ब्रम्हांड सुंदरी हो वो आखिर सबर करे भी तो कैसे । बस मूड बन गया फिर सोशल मीडिया पे तड़ातड़ अपनी औ सुश ऑन्टी के एकदम रोमांटिक वाली दुई चार फोटो चिपका डाले । उधर वुई फोटो डाले इधर हंगामा हो गया ।
बाकी सब तो ठीक है लेकिन एक बात समझ में नहीं आयी । एक फोटो में सोफे पे अंकल जी लेते हैं औ आंटीजी इनके ऊपर झुकी हैं । आखिर करना औ दुनिया को जताना क्या चाहते हो? इतना करीब होने के बावजूद दोनों काला चश्मा भी लगाये हैं । मल्लब हद्द है यार ।
ललित अंकल इतना जल्दी में थे कि आंटीजी को बाकायदे पत्नी ही बता बैठे । इतनै नहीं खुश तो इतना हुई गये कि दूसरी ही सुश को टैग कर बइठे । अब जब इस बुढ़ापे में रसगुल्ला, गुलाब जामुन खाओगे तो बदहजमी तो होगी ही ।
बाकी दोनों लोग खूब एन्जॉय करिये औ हाँ हनीमून में इंडिया जरूर आईयेगा । तो भैया, दीदी आपको आज की झक्क पसन्द आयी हो तो फौरन वीडियो को like और share कर दें और चैनल सब्सक्राइब कर लें, घण्टी दबा दें । आप सुन रहे थे झक्कीलाल जो बातों बातों में कर देते हैं लाल । चलते हैं...
Comments
Post a Comment