दोबारा के बायकॉट से तापसी हुईं खुश!!
आई गज़ब!!! ऐसा निचोड़ निचोड़ के धोया है कि अब गलती से भी ये गलती न करेंगे दोबारा चाहे घड़ी में बजे हों एक ग्यारा या फिर दो बारा । तापसी दीदी की दुई चार फ़िल्में क्या हिट हुई गईं उनको लगने लगा कि अपुनीच भगवान हैं । अनुराग बाबू ठहरे सीधे साधे लेकिन संगत गलत कर बइठे । सत्या से लई के गैंग्स ऑफ़ वासेपुर तक भौकाल बनाये रहे । लोग सोचे कि हो न हो ये जरूर कुछ करेगा । फिर इनको मिल गए करन जौहर साहब । औ जौहर साहब ठहरे प्रकांड ज्ञानी । आप ये समझिये कि वो पुरुष हइये नहीं बल्कि महापुरुष हैं । सो अनुराग बाबू को कोपचे में लिए और ज्ञान बांचे कि पईसा कमाना है तो ओरिजिनल वोरिजिनल छोड़ो हमाई तरह रीमेक बनाओ । जब एक मेहनत कर रहा है तो सबको मेहनत करने की भला क्या जरूरत । बस टीपो औ पईसे छापो । अनुराग बाबू के भेजे में बात तुरन्त घुसी । बस बइठे बिठाये स्पेनिश पिच्चर मिराज का रीमेक बना डाले । सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन ज्यादा फनी बनने के चक्कर में पन्नू दीदी जनता से पंगा ले लीं । बोलीं सबको बायकॉट कर रहे हो हमें भी तो करो । असल में उनको ए ग्रेड हीरोइन वाली फीलिंग नहीं आ रही थी । फिर पहिले दिन से ही जनता ने दो...