पति, पत्नी और वो
भैया जिस आदमी के एक हाथ में लड्डू औ दूसरे में रस मलाई हो उसकी हालत बड़ी विचित्र होती है । मल्लब बेचारा न तो लड्डू छोड़ सकता है न ही रस मलाई । आज की झक्क अईसे ही एक पति की है जिसके पास बीवी तो है ही एक अदद प्रेमिका भी है । अच्छा पहिले तो जो लोग चैनल सब्सक्राइब नहीं किये हैं वो जरूर कर लें । हाँ तो आज चलिये आगरा । यहाँ के परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नियों के बीच झगड़ों को लेकर बाकायदे परामर्श चल रहा था । तभी एक पतिदेव प्रकट हुए । साथ में एक तरफ वही पुरानी पत्नी तो दूसरी ओर गज़ब की हसीन, कमसिन एकदम लल्लनटॉप प्रेमिका थी । असल में ये एक साथ दोनों को चला रहे थे । ढाई साल चलाये भी । लेकिन भइया दो नावों की सवारी आखिर कब तक चलेगी । लेकिन एक दिन बीवी फइल गई बोली दोनों में एक चूज कल्यो । लेकिन पतिदेव बड़े वाले निकले । अच्छा इनके टैलेंट पे कउनो शक न करियेगा । पत्नी से तीन साल में एक के औसत से दस साल में पूरे तीन बच्चे तो प्रेमिका से ढाई साल में एक बच्चा है । गुस्साई बीवी पुलिस के पास पहुँच गई । वहां से मामला परामर्श केंद्र जा पहुंचा । लोग बहुत समझाए लेकिन पतिदेव दोनों के मजे लेने ...