दूल्हे ने किया शादी से मना, फिर थानेदार ने किया कुछ ऐसा
भैया शादी में दूल्हा दुल्हन कब भड़क जाएँ कउनो भरोसा नहीं है । कहीं दुल्हन गुस्सा जाती है तो कहीं दूल्हे राजा मुँह फुला लेते हैं । आज की झक्क भी ऐसी ही है । एक दूल्हे राजा शादी से ऐन पहिले अईसा काँड किये कि थाना चौकी हुई गया । आगे बढ़ने से पहले चैनल जरूर सब्सक्राइब कर लें । हाँ तो आज चलिये गोरखपुर । यहां के एक गाँव में आनी थी बारात । लड़की वाले बिचारे जुट के सब तैयारी किये । टेंट वाले दिन रात मेहनत लगाये । उधर बिचारा डीजे वाला सुबह से 'अच्छा सिला तूने मेरे प्यार का' लगाये गम में डूबा था । दुल्हन भी शाम होते ही ब्यूटी पार्लर के लिए निकल ली थी । शाम होते होते सारी तैयारियाँ हो चुकी थी । इंतजार था तो बस बारात का । सब पलक पावड़े बिछाये थे कि दूल्हे राजा अब आये तब आये । उधर दुल्हन भी सज धज के लौट आयी । लेकिन दूल्हे राजा को न पा के कुछ उदास हुई गई । इधर इंतजार होता रहा उधर घड़ी ने टिकटिकाते टिकटिकाते रात के दस बजा दिए । अब पिताजी का माथा पसीने पसीने हो गया । जेब से मोबाइल निकाले औ डायरेक्ट समधी जी को मिला दिए । लेकिन समधी जी अईसी खबर सुनाये कि उनके अंग अंग से पसीना फूटने लगा । पैरों तले क...