दोबारा के बायकॉट से तापसी हुईं खुश!!
आई गज़ब!!! ऐसा निचोड़ निचोड़ के धोया है कि अब गलती से भी ये गलती न करेंगे दोबारा चाहे घड़ी में बजे हों एक ग्यारा या फिर दो बारा । तापसी दीदी की दुई चार फ़िल्में क्या हिट हुई गईं उनको लगने लगा कि अपुनीच भगवान हैं ।
अनुराग बाबू ठहरे सीधे साधे लेकिन संगत गलत कर बइठे । सत्या से लई के गैंग्स ऑफ़ वासेपुर तक भौकाल बनाये रहे । लोग सोचे कि हो न हो ये जरूर कुछ करेगा । फिर इनको मिल गए करन जौहर साहब । औ जौहर साहब ठहरे प्रकांड ज्ञानी । आप ये समझिये कि वो पुरुष हइये नहीं बल्कि महापुरुष हैं । सो अनुराग बाबू को कोपचे में लिए और ज्ञान बांचे कि पईसा कमाना है तो ओरिजिनल वोरिजिनल छोड़ो हमाई तरह रीमेक बनाओ ।
जब एक मेहनत कर रहा है तो सबको मेहनत करने की भला क्या जरूरत । बस टीपो औ पईसे छापो । अनुराग बाबू के भेजे में बात तुरन्त घुसी । बस बइठे बिठाये स्पेनिश पिच्चर मिराज का रीमेक बना डाले । सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन ज्यादा फनी बनने के चक्कर में पन्नू दीदी जनता से पंगा ले लीं । बोलीं सबको बायकॉट कर रहे हो हमें भी तो करो । असल में उनको ए ग्रेड हीरोइन वाली फीलिंग नहीं आ रही थी ।
फिर पहिले दिन से ही जनता ने दोबारा को जो पटक पटक के धोया है कि मजाल है सिनेमा हाल में एक्को दर्शक पहुँचा हो । हाल वाले भी दुई चार शो तो किसी तरह चलाये फिर उनका भी ऑक्सीजन लेवल डाउन हुई गया तो शो कैंसिल करने पे उतर आये । 30 करोड़ में बनी पिच्चर को लाखों कमाने में भी लोहे के चने चबाने पड़ गए ।
लेकिन पन्नू दीदी को अब जाके चैन मिला । अब उनको लग रहा है कि वो भी बॉलीवुड से हैं । अनुराग बाबू का क्या है वो तो वइसे भी पन्नू मैडम की ख़ुशी में खुश हैं । बस एक बार गोदी में बैठे नहीं कि सारे गम दूर ।
बाकी भैया, दीदी आपको आज की झक्क पसन्द आयी हो तो फौरन वीडियो को like और share कर दें और चैनल सब्सक्राइब कर लें, घण्टी दबा दें । आप सुन रहे थे झक्कीलाल जो बातों बातों में कर देते हैं लाल । चलते हैं..
Comments
Post a Comment