पति, पत्नी और वो

भैया जिस आदमी के एक हाथ में लड्डू औ दूसरे में रस मलाई हो उसकी हालत बड़ी विचित्र होती है । मल्लब बेचारा न तो लड्डू छोड़ सकता है न ही रस मलाई । आज की झक्क अईसे ही एक पति की है जिसके पास बीवी तो है ही एक अदद प्रेमिका भी है । 

अच्छा पहिले तो जो लोग चैनल सब्सक्राइब नहीं किये हैं वो जरूर कर लें । हाँ तो आज चलिये आगरा । यहाँ के परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नियों के बीच झगड़ों को लेकर बाकायदे परामर्श चल रहा था । तभी एक पतिदेव प्रकट हुए । साथ में एक तरफ वही पुरानी पत्नी तो दूसरी ओर गज़ब की हसीन, कमसिन एकदम लल्लनटॉप प्रेमिका थी । 

असल में ये एक साथ दोनों को चला रहे थे । ढाई साल चलाये भी । लेकिन भइया दो नावों की सवारी आखिर कब तक चलेगी । लेकिन एक दिन बीवी फइल गई बोली दोनों में एक चूज कल्यो । लेकिन पतिदेव बड़े वाले निकले । अच्छा इनके टैलेंट पे कउनो शक न करियेगा । पत्नी से तीन साल में एक के औसत से दस साल में पूरे तीन बच्चे तो प्रेमिका से ढाई साल में एक बच्चा है । 

गुस्साई बीवी पुलिस के पास पहुँच गई । वहां से मामला परामर्श केंद्र जा पहुंचा । लोग बहुत समझाए लेकिन पतिदेव दोनों के मजे लेने पर अड़े थे । बोले न पत्नी छोड़ेंगे न प्रेमिका । मल्लब इसे कहते हैं असली प्यार । फिर खुद ही आईडिया सुझाये । बोले हफ्ते में तीन दिन बीवी के साथ तो तीन दिन प्रेमिका के साथ रहेगा औ सातवें दिन अपनी मर्जी का मालिक । 

तमाम पतियों को इनसे जलन हो सकती है लेकिन कुछ लोगों की किस्मत फुर्सत से लिखी जाती है । खुद ही देखिये इनकी प्रेमिका इस प्रस्ताव पे तत्काल सहमत भी हो गईं । लेकिन बीवी कुछ असमंजस में है । बोली एक हफ्ते बाद बताएंगे । लेकिन भइया पतिदेव बड़े चतुर चालक निकले । ये सातवां दिन जो अपने लिए रिज़र्व रखे हैं कहीं उसमें तीसरी की तैयारी तो नहीं । 

खैर जब मियाँ, बीवी औ प्रेमिका हैं राजी तो क्या कर लेगा काजी । बाकी भैया आपको आज की झक्क पसन्द आयी हो तो फौरन वीडियो को like और share कर दें और चैनल सब्सक्राइब कर लें । आप सुन रहे थे मिस्टर झक्कीलाल जो बातों बातों में कर देते हैं लाल । इनकी बातों का अंदाज है निराला सुनते रहिये हाथों में लेके चाय का प्याला । चलते हैं...

Comments