बायकॉट बॉलीवुड

हाँ तो भइया पूरी इंडस्ट्री चल रही है । मल्लब ये जो बायकॉट बायकॉट का खेला चल रहा है इसको हल्के में लेने की गलती न करियेगा । भइया ये बायकॉट करने वाले पूरी इंडस्ट्री खड़ी कर लिए हैं । अपनी स्वरा दीदी बैठे बिठाये बहुत बड़ा खुलासा कर दी हैं ।

अब जाके राज खुला है कि आखिर बॉलीवुड की पिच्चरें चल काहे नहीं रहीं । अरे अभी अभी तो बिचारी जनता कोरोना से उबरी है । पैसा हईये नहीं उनके पास । जो था वो सब भूल भुलैया, औ कश्मीर फाइल्स जईसी फिल्मों में लगा दिया । अब लाल सिंह चड्ढा, रक्षाबंधन जईसी फिल्मे भला कईसे देखें । या तो पड़ोसी से उधार लें । लेकिन पड़ोसी खुद ही हाथ फैलाये खड़ा है । वरना फिर बैंकों से पिच्चर की टिकट खरीदने के लिए लोन लें । 

सरकार को चाहिए कि बिचारी जनता फिल्म की टिकट खरीद सके इसके लिए तत्काल कउनो स्कीम चलाई जाये । वर्ना जिस हिसाब से फिल्मों के शो कैंसिल हो रहे हैं या तो बॉलीवुड बंद हो जायेगा या फिर सिनेमाहाल । लेकिन स्वरा मैडम की गणित बहुत स्ट्रांग है । बता रही हैं कि इस साल यानी दुई हजार बाइस में एक विलेन हिट रही है । यकीन मानिए ये बात सुनके अर्जुन कपूर औ जॉन अब्राहम को इनसे मोहब्बत हुई गई है । इनका बस चले तो ये दोबारा को भी सुपरहिट बता दें । 

लेकिन मालूम पड़ता है कि मैडम की लॉजिकल रीजनिंग कुछ कमजोर हैं । एक तरफ तो फ़िल्में न चलने की वजहें गिना रही हैं दूसरी तरफ हिट फिल्मों के नाम भी बता रही हैं । उनको तो अंदर के लोग ये भी बताए हैं कि जनता भले ही सोच रही हो लेकिन चड्ढा साहब फ्लॉप नहीं हुए । मल्लब बाहर से भले फ्लॉप दिख रही हो अंदर से तो सुपरहिट है । एक दिन ऐसा भी आएगा जब बिना एक्को दर्शक के देखे भी फ़िल्में सुपरहिट हुआ करेंगी । 

बाकी मैडम तो इतनी टैलेंटेड हैं कि फिल्मों में पति के होते हुए भी खिलौनों का बेधड़क, बेख़ौफ़ इस्तेमाल करती हैं । अब इनकी पिच्चर आ रही है 'जहाँ चार यार' देखिये इसमें क्या इस्तेमाल किया है । आटे दाल का भाव भी तभी पता चलेगा । 

अब बायकॉट इंडस्ट्री तो चल ही रही है । अब इनकी पिच्चर का क्या हाल होगा ये जल्दी ही पता चलेगा । बाकी भैया, दीदी आपको आज की झक्क पसन्द आयी हो तो फौरन वीडियो को like और share कर दें और चैनल सब्सक्राइब कर लें, घण्टी दबा दें । आप सुन रहे थे झक्कीलाल जो बातों बातों में कर देते हैं लाल । चलते हैं.

Comments