सुहागरात पे सो गई बीवी तो बेल्ट से पीटा

भैया कुछ दूल्हे इतने भरे बैठे होते हैं कि कब फट पड़ें कउनो भरोसा नहीं होता । अईसी जल्दी में रहते हैं जईसे कउनो ट्रेन छूटी जा रही हो । हमाई आज की झक्क के मेन हीरो एक अईसे ही दूल्हे राजा हैं जो अपनी निजी सुहागरात पे ही अईसा कांड कर दिए कि नई नवेली दुल्हनें दाँतों तले उंगली दबा लें ।

अच्छा पहिले तो चैनल सब्सक्राइब कर लीजिए । हाँ तो अब चलिये झींझक । यहाँ एक सज्जन की बाकायदे शादी हुई । हसीन, कमसिन, जवान औ नीचे से ऊपर तक मालामाल दुल्हन को देख के वहीं खड़े खड़े दूल्हे राजा का थर्मामीटर हाई हो गया । खैर किसी तरह कंट्रोल किये । मन ही मन ठग्गू के लड्डू फ़ूट रहे थे लेकिन ससुराल वाले मान ही नहीं रहे थे । विदा विदाई होते होते शाम हो गई । 

घर पहुंचते पहुँचते अँधेरा हुई गया । ससुराल वाले छोड़े तो दूल्हे राजा के घर वाले घेर लिए । गौर से अपनी निजी बीवी को देखने तक के लाले पड़े थे ये और बात है कि स्कीम लम्बी बनाये थे । सारे रस्मो रिवाज निपटाते निपटाते रात हुई गई । दुल्हन को घर वाले बाइज्जत कमरे में छोड़ आए । उधर दूल्हे राजा जल्दी जल्दी दुई चार कौर गटके । फिर एकदम रेडी हुई के पहुँच गये । 

थ्योरी वाला ज्ञान पहिले ही अर्जित कर लिए थे बस प्रैक्टिकल बाकी था । हालाँकि नेट प्रैक्टिस खूब किये थे लेकिन असली मैच असली होता है । तो भाईसाहब सालों की दबी कुचली पड़ी हसरतें पूरी करने के अरमान लिए कमरे के अंदर घुसे । घुसे तो देखे कि भउजी एकदम इत्मीनान से बिस्तर पे आँखें मूँदे लेटी हैं । भइया सोचे कि भउजी चंचल हैं । बदमाशी कर रही हैं । सो धीरे से सहलाये लेकिन भउजी न जागीं ।

अब भइया अपनी हसरतों पे पानी पड़ते देख झल्ला उठे । अब कोशिश तो बहुत किये लेकिन भउजी बिचारीं बहुत थकी मांदी थी सो एकदम घोड़े बेच के सो गईं । फिर भइया जी भी एकदम ताव में आ गए । बेल्ट उतारी औ अपनी सो रही  बीवी पे सटासट बौछार कर दी । मल्लब बिचारा सुहागरात न मना पाया तो गुस्से में बेल्ट से ही सूत दिया ।

दुल्हन भी ठहरी आज की नारी । यहां से छूटी तो डायरेक्ट
अपने पिताजी को फ़ोन करके बुला लिया । पिता जी पहुंचे तो पहिले तो जमके हंगामा हुआ । फिर पुलिस बुलवा लिए । पुलिस वाले बिचारे दूल्हे को सुहागरात की सेज से उठा के जेल में डाल दिए । 

अब इन भइया जी की हसरतें कब पूरी होंगी ये तो पता नहीं । बाकी भैया आपको आज की झक्क पसन्द आयी हो तो फौरन वीडियो को like और share कर दें और चैनल सब्सक्राइब कर लें । आप सुन रहे थे मिस्टर झक्कीलाल जो बातों बातों में कर देते हैं लाल । इनकी बातों का अंदाज है निराला सुनते रहिये हाथों में लेके चाय का प्याला । चलते हैं...

Comments