बेल के चक्कर में हो गए फेल

बस भइया सब टेंशन ख़तम । मल्लब साल भर पहिले तो घिस घिस के पढ़ो । फिर घर में मम्मी, पापा तो स्कूल में मास्टरों के ताने सुनो । औ अगर गलती से भी टैलेंट ज्यादा दिखा दिए तो पिछवाड़े सुजाओ । लेकिन बाबा जी सब समस्याओं का अंत कर दिए हैं ।

अच्छा जो लोग अभी तक चैनल सब्सक्राइब नहीं किये हैं फौरन कर लें । हाँ तो भइया बाबा जी खुलासा कर दिए हैं कि पढाई लिखाई सब बेकार की बातें हैं । न पढ़ने की जरूरत रही न लिखने की । स्कूल, कॉलेज, कॉपी, किताबें ये सब तो बस मोह माया है । सब बेवकूफ बनाने के तरीके हैं । 

सुनिए तो जरा बाबा जी का बताए रहे हैं । हाँ तो बस बेल पत्र का जुगाड़ कर लीजिए । बाकी सफलता झक्क मार के पीछे आयेगी । सरकार को तत्काल प्रभाव से स्कूल, कॉलेज बन्द करा देने चाहिए । बच्चों के सिर से पढाई वाला फालतू का बोझ कम होगा औ माँ बाप भी राहत की साँस लेंगे । सरकार को तो चाहिए कि बस पेपर से पहिले घर घर बेल पत्र भिजवा दें । फिर तो सब के सब पास होंगे औ अव्वल नम्बरों से पास होंगे ।

वइसे पास तो अभी भी खूब हुई रहे हैं लेकिन अभी थोड़ी बहुत मेहनत करनी पड़ जाती है । सरकार को चाहिए कि इस दिव्य ज्ञान को गली गली मुहल्ले मुहल्ले लाउड स्पीकर लगवा के बांटा जाये जिससे कोई इससे वंचित न रह पाए । 

इधर सुने कि बाबा जी के सुपुत्र ही फेल हुई गये । या तो ये अपने निजी पिताजी के ही प्रवचन ढंग से नहीं सुने या इनको बेल पत्र नहीं मिल पाया, या फिर शहद लगाने की विधि गलत कर दी होगी वरना ये भी स्कूल टॉप किये होते । 

अब चाहे जो हुई जाये । अगले साल से रिज़ल्ट हंड्रेड परसेंट । बाकी भैया आपको आज की झक्क पसन्द आयी हो तो फौरन वीडियो को like और share कर दें और चैनल सब्सक्राइब कर लें । आप सुन रहे थे मिस्टर झक्कीलाल जो बातों बातों में कर देते हैं लाल । इनकी बातों का अंदाज है निराला सुनते रहिये हाथों में लेके चाय का प्याला । चलते हैं...


Comments