दूल्हे ने किया शादी से मना, फिर थानेदार ने किया कुछ ऐसा
भैया शादी में दूल्हा दुल्हन कब भड़क जाएँ कउनो भरोसा नहीं है । कहीं दुल्हन गुस्सा जाती है तो कहीं दूल्हे राजा मुँह फुला लेते हैं । आज की झक्क भी ऐसी ही है । एक दूल्हे राजा शादी से ऐन पहिले अईसा काँड किये कि थाना चौकी हुई गया ।
आगे बढ़ने से पहले चैनल जरूर सब्सक्राइब कर लें । हाँ तो आज चलिये गोरखपुर । यहां के एक गाँव में आनी थी बारात । लड़की वाले बिचारे जुट के सब तैयारी किये । टेंट वाले दिन रात मेहनत लगाये । उधर बिचारा डीजे वाला सुबह से 'अच्छा सिला तूने मेरे प्यार का' लगाये गम में डूबा था । दुल्हन भी शाम होते ही ब्यूटी पार्लर के लिए निकल ली थी ।
शाम होते होते सारी तैयारियाँ हो चुकी थी । इंतजार था तो बस बारात का । सब पलक पावड़े बिछाये थे कि दूल्हे राजा अब आये तब आये । उधर दुल्हन भी सज धज के लौट आयी । लेकिन दूल्हे राजा को न पा के कुछ उदास हुई गई । इधर इंतजार होता रहा उधर घड़ी ने टिकटिकाते टिकटिकाते रात के दस बजा दिए । अब पिताजी का माथा पसीने पसीने हो गया । जेब से मोबाइल निकाले औ डायरेक्ट समधी जी को मिला दिए । लेकिन समधी जी अईसी खबर सुनाये कि उनके अंग अंग से पसीना फूटने लगा । पैरों तले की जमीन खिसक गई । औ कुछ ही देर में बेहोश हुई के गिर पड़े ।
घर वाले फौरन मुँह में पानी के छींटे उड़ेले तब बिचारे होश में आये । असल में दूल्हे राजा ने शादी से इंकार कर दिया था । इतना सुनना था कि अंदर से लइके बाहर तक सन्नाटा छा गया । मार खाने से पहिले ही डीजे वाले ने डीजे बन्द कर दिया । दुल्हन और उसके घर वाले दहाड़े मार के रो पड़े । नामालूम कैसे इसकी जानकारी वहाँ के थानेदार साहब को हुई गई । तत्काल मौके पे पहुंचे । पूरा मामला समझे । फिर आनन फानन दूल्हे के गाँव जा पहुँचे । लेकिन दूल्हे ने तो ठान रखी थी । थानेदार साहब बहुत समझाये, मान मनौव्वल किये लेकिन वो बोला कि ना मतलब ना ।
थानेदार साहब वापिस खाली हाथ लौटे तो दुल्हन औ घर वाले फिर दहाड़े मार के रो पड़े । रोना पिटना मच गया । किसी भी वक्त कोई भी हादसा हो सकता था । लेकिन थानेदार साहब हार नहीं माने थे । कोने में गये औ देखते ही देखते दूल्हा ढूंढ लाये । असल में ये शादी में ही शामिल होने आया कउनो रिश्तेदार था । बिन माँगे मुराद पूरी हुई गई ।
बस फिर क्या था डीजे वाले ने तत्काल कमान संभाली औ 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी' लगा दिया । दुल्हन और घर वालों की ख़ुशी जा ठिकाना न रहा । रात दुई बजे जयमाल सम्पन्न हुआ । थानेदार साहब ने भी पूरे दिल से जोड़े को आशीर्वाद दिया ।
अब चलते चलते वीडियो को लाइक और शेयर कर दीजिए औ लगे हाथ चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए । चलते हैं ।
Comments
Post a Comment