किस का भाई किस की जान???
किस का भाई किस की जान🤣🤣🤣
आई गज़ब!!! इसी को शास्त्रों में कहा गया है गर्दा उड़ाना । अपने भाईजान मल्लब किसी का भाई किसी की जान सल्लू मियाँ लेके आ रहे हैं नई पिच्चर । दिन दहाड़े पिच्चर के टाइटल का लोकार्पण कर दिए । पूरे एक मिनट का वीडियो लांच किए है । औ भइया उस पूरे एक मिनट में जो गर्दा उड़ी है कि क्या जमीन क्या आसमान सब एकदम धुरिया गये ।
वीडियो की शुरुआत में ही सल्लू मियां बाइक में कहीं जाते हुए दिख रहे हैं । यहां तक तो फिर भी ठीक है लेकिन बवासीर तो आगे है । फिर सल्लू मियाँ चलते हैं । हाँ भइया चलते हैं । स्वैग अईसा कि खुद स्वैग काँप उठा । कैमरा ब्रेसलेट पे फोकस करता है जैसे यही पिच्चर का हीरो हो । इसपे फोकस करना जरूरी भी था काहे से सलमान औ ब्रेसलेट का जन्मों जन्मों का नाता है । औ अभी रुकिए इनके कानों पे बाली भी खेतों में धान की बाली की तरह लहलहा रही है । आह क्या अद्भुत दृश्य है । औ फिर उनकी नशीली आँखों में चढ़ा काला चश्मा । आई दईया रे मार डाला ।
भाईजान की लहराती बलखाती विग मल्लब बाल तो एकदम भौकाली हैं । मालूम पड़ता है कि जबसे कोरोना प्रकट हुए तबसे कटवाये नहीं । लेकिन डाइरेक्टर साहब ने क्या बाल उड़ाए हैं । ये देख के लंबे, घने बालों वाली तमाम हीरोइनें तक पानी पानी हुई जाएँ । वीडियो देख के आपको गलतफहमी हो सकती है कि आप कउनो शैम्पू का विज्ञापन देख रहे हैं ।
इस फिल्म का असली मल्लब सबसे पहले नाम था कभी ईद कभी दिवाली । लेकिन सल्लू मियां को कुछ जमा नहीं तो नाम बदल के रख दिए भाईजान । लेकिन फिर ना जाने क्या सूझी फिर से बदल डाले । औ अब फिल्म का टाइटल होगा किसी का भाई किसी की जान । वाह । मल्लब आँखें भर आई । अईसा टाइटल भी कोई रखता है भला । एकदम इमोशनल कर दिए । इसीलिए मुन्नाभाई बात बात पे कह दिया करते थे कि रुलायेगा क्या ।
ये लोग पिच्चर का ये नाम अईसे थोड़े ना रख दिए हैं । अरे बाकायदे पूरी रिसर्च किये हैं । दिन रात औ खून पसीना दोनों एक कर दिए तब जाके कहीं ये टाइटल मिला । अच्छा अब आप ही सोचिये कोई सबका भाईजान भला कईसे हो सकता है । अरे वो किसी की जान भी तो होगा । बस इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए नाम बदल दिया गया ।
पिच्चर के डाइरेक्टर one and only THE LEGEND फरहाद सामजी को हाथ जोड़ के नमन है । पहिले ही जान लीजिए कि इनके नाम हाउसफुल और बच्चन पाण्डे जईसी सुपर डुपर फ्लॉप फ़िल्में दर्ज हैं । लेकिन जो ये वीडियो बनाये हैं इससे इनके टैलेंट पे कउनो शक नहीं रह जाता । कभी कभी तो मन करता है कि पूछें कि आखिर इतना टैलेंट लाते कहाँ से हैं । मल्लब पैदाइशी टैलेंटेड हैं या कहीं से ट्रेनिंग लिए हैं ।
बाकी वीडियो तो अईसा गज़ब बन पड़ा है कि देखने वालों की आँखें अभी तक फड़फड़ा रही हैं । तमाम तो अभी तक सदमे में हैं । तो कुछ सर दर्द की गोली खा रहे हैं । ये खतरनाक वीडियो बना के देश की जनता पे जो एहसान किया है आखिर इन लोगों का कर्जा जनता कईसे चुका पायेगी ।
बाकी उस एक मिनट की वीडियो का टैलेंट ऐसे समझिये कि उस एक मिनट पे हम पूरे चार पांच मिनट बोल गए । बोलते तो अउर लेकिन क्या करें शब्द ही नहीं मिल रहे । बाकी भैया, दीदी आपको आज की झक्क पसन्द आयी हो तो फौरन वीडियो को like और share कर दें और चैनल सब्सक्राइब कर लें, घण्टी दबा दें । आप सुन रहे थे झक्कीलाल जो बातों बातों में कर देते हैं लाल । चलते हैं.
#KisiKaBhaiKisiKiJaan #SalmanKhan #BoycottBollywoodMovies #jhakkilal
Comments
Post a Comment