Posts

किस का भाई किस की जान???

किस का भाई किस की जान🤣🤣🤣 आई गज़ब!!! इसी को शास्त्रों में कहा गया है गर्दा उड़ाना । अपने भाईजान मल्लब किसी का भाई किसी की जान सल्लू मियाँ लेके आ रहे हैं नई पिच्चर । दिन दहाड़े पिच्चर के टाइटल का लोकार्पण कर दिए । पूरे एक मिनट का वीडियो लांच किए है । औ भइया उस पूरे एक मिनट में जो गर्दा उड़ी है कि क्या जमीन क्या आसमान सब एकदम धुरिया गये । वीडियो की शुरुआत में ही सल्लू मियां बाइक में कहीं जाते हुए दिख रहे हैं । यहां तक तो फिर भी ठीक है लेकिन बवासीर तो आगे है । फिर सल्लू मियाँ चलते हैं । हाँ भइया चलते हैं । स्वैग अईसा कि खुद स्वैग काँप उठा । कैमरा ब्रेसलेट पे फोकस करता है जैसे यही पिच्चर का हीरो हो । इसपे फोकस करना जरूरी भी था काहे से सलमान औ ब्रेसलेट का जन्मों जन्मों का नाता है । औ अभी रुकिए इनके कानों पे बाली भी खेतों में धान की बाली की तरह लहलहा रही है । आह क्या अद्भुत दृश्य है । औ फिर उनकी नशीली आँखों में चढ़ा काला चश्मा । आई दईया रे मार डाला । भाईजान की लहराती बलखाती विग मल्लब बाल तो एकदम भौकाली हैं । मालूम पड़ता है कि जबसे कोरोना प्रकट हुए तबसे कटवाये नहीं । लेकिन डाइरेक्टर साहब ने क्...

बायकॉट बॉलीवुड

हाँ तो भइया पूरी इंडस्ट्री चल रही है । मल्लब ये जो बायकॉट बायकॉट का खेला चल रहा है इसको हल्के में लेने की गलती न करियेगा । भइया ये बायकॉट करने वाले पूरी इंडस्ट्री खड़ी कर लिए हैं । अपनी स्वरा दीदी बैठे बिठाये बहुत बड़ा खुलासा कर दी हैं । अब जाके राज खुला है कि आखिर बॉलीवुड की पिच्चरें चल काहे नहीं रहीं । अरे अभी अभी तो बिचारी जनता कोरोना से उबरी है । पैसा हईये नहीं उनके पास । जो था वो सब भूल भुलैया, औ कश्मीर फाइल्स जईसी फिल्मों में लगा दिया । अब लाल सिंह चड्ढा, रक्षाबंधन जईसी फिल्मे भला कईसे देखें । या तो पड़ोसी से उधार लें । लेकिन पड़ोसी खुद ही हाथ फैलाये खड़ा है । वरना फिर बैंकों से पिच्चर की टिकट खरीदने के लिए लोन लें ।  सरकार को चाहिए कि बिचारी जनता फिल्म की टिकट खरीद सके इसके लिए तत्काल कउनो स्कीम चलाई जाये । वर्ना जिस हिसाब से फिल्मों के शो कैंसिल हो रहे हैं या तो बॉलीवुड बंद हो जायेगा या फिर सिनेमाहाल । लेकिन स्वरा मैडम की गणित बहुत स्ट्रांग है । बता रही हैं कि इस साल यानी दुई हजार बाइस में एक विलेन हिट रही है । यकीन मानिए ये बात सुनके अर्जुन कपूर औ जॉन अब्राहम को इनसे मोहब्बत हु...

दोबारा के बायकॉट से तापसी हुईं खुश!!

आई गज़ब!!! ऐसा निचोड़ निचोड़ के धोया है कि अब गलती से भी ये गलती न करेंगे दोबारा चाहे घड़ी में बजे हों एक ग्यारा या फिर दो बारा । तापसी दीदी की दुई चार फ़िल्में क्या हिट हुई गईं उनको लगने लगा कि अपुनीच भगवान हैं ।  अनुराग बाबू ठहरे सीधे साधे लेकिन संगत गलत कर बइठे । सत्या से लई के गैंग्स ऑफ़ वासेपुर तक भौकाल बनाये रहे । लोग सोचे कि हो न हो ये जरूर कुछ करेगा । फिर इनको मिल गए करन जौहर साहब । औ जौहर साहब ठहरे प्रकांड ज्ञानी । आप ये समझिये कि वो पुरुष हइये नहीं बल्कि महापुरुष हैं । सो अनुराग बाबू को कोपचे में लिए और ज्ञान बांचे कि पईसा कमाना है तो ओरिजिनल वोरिजिनल छोड़ो हमाई तरह रीमेक बनाओ । जब एक मेहनत कर रहा है तो सबको मेहनत करने की भला क्या जरूरत । बस टीपो औ पईसे छापो । अनुराग बाबू के भेजे में बात तुरन्त घुसी । बस बइठे बिठाये स्पेनिश पिच्चर मिराज का रीमेक बना डाले । सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन ज्यादा फनी बनने के चक्कर में पन्नू दीदी जनता से पंगा ले लीं । बोलीं सबको बायकॉट कर रहे हो हमें भी तो करो । असल में उनको ए ग्रेड हीरोइन वाली फीलिंग नहीं आ रही थी ।  फिर पहिले दिन से ही जनता ने दो...

बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा😭🤣😇

हाँ भइया पिच्चर बिलकुल न देखिएगा । काहे से कुछ ज्ञानी औ समाजसेवी टाइप के लोग मुहिम चला रहे हैं । सोशल मीडिया में एकदम पिले पड़े हैं । खुद तो पहिले से ही जागरूक हैं देश की नासमझ जनता को भी जागरूक बना रहे हैं । बताइये आज के जमाने में बिना स्वार्थ कउनो ये सब करता है भला । अच्छा आगे बढ़ने से पहिले चैनल जरूर सब्सक्राइब कर लीजिए । तो भइया आमिर खान की पिच्चर आये रही है लाल सिंह चड्ढा । पिच्चर आये इससे पहिले लोग मुहिम छेड़ दिए बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा । बताइये कितना टैलेंट भरा पड़ा है इस देश में । यकीन मानिए इसमें से आधे से ज्यादा तो चड्ढा साहब को जानते भी नहीं होंगे । हमाये पड़ोसी शर्मा जी तो केवल इसी गलतफहमी में मुहिम से जुड़ गए कि ये चड्ढा साहब उनके पड़ोसी हैं । कितना समय है लोगों के पास । अरे विरोध ही करना है तो आमिर खान का करो । चड्ढा साहब ने आखिर क्या बिगाड़ा है । अच्छा ये मुहिम चलाने वाले इस भ्रम में रहते हैं कि यही हर पिच्चर को हिट औ फ्लॉप करा रहे हैं । कुछ तो इसी चक्कर में बॉयकॉट कर देते हैं कि न तो ये आज तक कभी कोई पिच्चर देखने गए थे औ न आगे कभी जाने वाले हैं ।  ये मुहीम चलाने वाले अंतर्याम...

जीजा जी ने भेजा मैसेज, पढ़ लिया पति ने, फिर ये हो गया😭🤣

भैया जिसके दिल में साली उतर गई समझिये उसका बेड़ा पार हुई गया । फिर उसे दीन दुनिया की चिंता करने की कउनो जरूरत नहीं । हमाई आज की झक्क एक अईसे ही जीजा जी की है जो साली की शादी के पहिले तो उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताए ही बाद में भी मौका मिलते ही स्ट्रेस रिलीज कर लिया करते थे ।  अच्छा आगे बढ़ने से पहिले चैनल सब्सक्राइब कर लीजिए । हाँ तो हुआ यूं कि मधुबनी बिहार के एक जीजा जी का दिल अपनी नौजवान ऊपर से नीचे तक मालामाल साली पे लट्टू था । औ साली की जवानी का प्याला भी छलछला रहा था सो बिचारी वो भी मजबूर थी । तो भइया जीजाजी साली जी को जैसे ही अकेले में पाते बत्ती बुझा देते । बस फिर खेला चालू हो जाता ।  सब कुछ बढ़िया चल रहा था । लेकिन तभी इस प्रेम कहानी में ट्विस्ट आ गया । असल में घर वालों ने साली की शादी कहीं और तय करा दी । अब बिचारे जीजा जी का करें । साली को मजबूरन शादी करनी पड़ी । लेकिन जीजा जी को तो चस्का लग चुका था । बाकायदे प्लान बनाये । मेल मुलाकात का तो पता नहीं । बस फोन ही के सहारे ठंढे हो लिया करते ।  सिलसिला फिर से चलने लगा । सुबह होते ही जीजा जी अपनी साली के मोबाइल पे सनसनाते,...

सुष्मिता सेन और ललित मोदी- अनूठी प्रेम कहानी

तो भइया आखिरकार सुष्मिता आंटी को उनके मन का मीत मिल ही गया । औ क्या ढूंढा है । एकदम हीरा । करोड़ों अरबों में एक । अरे आंटीजी ने बहुत पुण्य किये होंगे तब जाके मिले हैं ललित मोदी ।  वइसे तो आईपीएल में काँड करके ललित अंकल चुप्पे से निकल लिए थे । कुछ टुच्चे टाइप के मीडिया वाले इनको भगोड़ा तक डिक्लेअर कर दिए । लेकिन सुश ऑन्टी की नजर ठहरी पारखी । ढूंढ निकालीं ।  आंटीजी भी वैसे बहुत मेहनत कीं । बहुत तलाशी तब जाके ये अंकल जी मिल पाए । मल्लब पूरी लिस्ट है । विक्रम भट्ट, संजय नारंग, रणदीप हुडा, मानव मेनन औ वसीम अकरम क्रिकेट वाले तो इस लिस्ट के हिस्से भर हैं । ललित अंकल तो इस लिस्ट में एकदम नये नवेले हैं । अंकल जी भी एकदम भरे बैठे थे । अब बिचारे का करें । जिसके पास ब्रम्हांड सुंदरी हो वो आखिर सबर करे भी तो कैसे । बस मूड बन गया फिर सोशल मीडिया पे तड़ातड़ अपनी औ सुश ऑन्टी के एकदम रोमांटिक वाली दुई चार फोटो चिपका डाले । उधर वुई फोटो डाले इधर हंगामा हो गया ।  बाकी सब तो ठीक है लेकिन एक बात समझ में नहीं आयी । एक फोटो में सोफे पे अंकल जी लेते हैं औ आंटीजी इनके ऊपर झुकी हैं । आखिर करना औ दुनिय...

जब खली को आया गुस्सा😊☺️

ल्यो भइया मौसी जी के लड़के को गुस्सा आये गया । नहीं समझे?? अरे मल्लब अपने खली चच्चा को । हुआ यूं कि चच्चा चुपचाप लुधियाना की सड़कों पे चले जा रहे थे । लेकिन अचानक एक टोल प्लाजा वाले रोक लिए । बोले आई कार्ड दिखाओ । बस खली चच्चा को गुस्सा आ गया । इसके बाद बिचारे जिस आदमी ने आई कार्ड माँगा था उसके गाल पे पाँचों की पाँचों उँगलियाँ छपी हैं । काम ही अईसा किया । भला खली के जैसा और दूसरा कोई भी इस दुनिया में हो सकता है । आखिर ऊपर वाले ने इतनी फुर्सत से बनाया किसलिए है । आई डी कार्ड ही दिखाना होता तो उनकी कद काठी सब बेकार है । लेकिन टोल वाले को कउन समझाये । भीड़ गया । भिड़ा तो भिड़ा ऊपर से बंदर भी बोल दिया । फिर खली भी बिचारे के गाल प्यार से सहला दिए । उसके बाद से बिचारा टोल वाला अपना गाल सहला रहा है । पक्का टोल वाले खली चच्चा पे झूठे आरोप लगा रहे हैं । जिसे ये लोग थप्पड़ मारना कह रहे हैं खली की डिक्शनरी  में इसे गाल सहलाना कहते हैं । अब ये वायरल वीडियो झूठा है या सच्चा ये तो पता नहीं । लेकिन थप्पड़ मारते हुए तो खली कहीं दिखे नहीं । हाँ गर्मागर्मी खूब हुई । पहिले तो कार में बैठे बैठे ही किये फि...

दूल्हे ने किया शादी से मना, फिर थानेदार ने किया कुछ ऐसा

भैया शादी में दूल्हा दुल्हन कब भड़क जाएँ कउनो भरोसा नहीं है । कहीं दुल्हन गुस्सा जाती है तो कहीं दूल्हे राजा मुँह फुला लेते हैं । आज की झक्क भी ऐसी ही है । एक दूल्हे राजा शादी से ऐन पहिले अईसा काँड किये कि थाना चौकी हुई गया । आगे बढ़ने से पहले चैनल जरूर सब्सक्राइब कर लें । हाँ तो आज चलिये गोरखपुर । यहां के एक गाँव में आनी थी बारात । लड़की वाले बिचारे जुट के सब तैयारी किये । टेंट वाले दिन रात मेहनत लगाये । उधर बिचारा डीजे वाला सुबह से 'अच्छा सिला तूने मेरे प्यार का' लगाये गम में डूबा था । दुल्हन भी शाम होते ही ब्यूटी पार्लर के लिए निकल ली थी ।  शाम होते होते सारी तैयारियाँ हो चुकी थी । इंतजार था तो बस बारात का । सब पलक पावड़े बिछाये थे कि दूल्हे राजा अब आये तब आये । उधर दुल्हन भी सज धज के लौट आयी । लेकिन दूल्हे राजा को न पा के कुछ उदास हुई गई । इधर इंतजार होता रहा उधर घड़ी ने टिकटिकाते टिकटिकाते रात के दस बजा दिए । अब पिताजी का माथा पसीने पसीने हो गया । जेब से मोबाइल निकाले औ डायरेक्ट समधी जी को मिला दिए । लेकिन समधी जी अईसी खबर सुनाये कि उनके अंग अंग से पसीना फूटने लगा । पैरों तले क...

बेल के चक्कर में हो गए फेल

बस भइया सब टेंशन ख़तम । मल्लब साल भर पहिले तो घिस घिस के पढ़ो । फिर घर में मम्मी, पापा तो स्कूल में मास्टरों के ताने सुनो । औ अगर गलती से भी टैलेंट ज्यादा दिखा दिए तो पिछवाड़े सुजाओ । लेकिन बाबा जी सब समस्याओं का अंत कर दिए हैं । अच्छा जो लोग अभी तक चैनल सब्सक्राइब नहीं किये हैं फौरन कर लें । हाँ तो भइया बाबा जी खुलासा कर दिए हैं कि पढाई लिखाई सब बेकार की बातें हैं । न पढ़ने की जरूरत रही न लिखने की । स्कूल, कॉलेज, कॉपी, किताबें ये सब तो बस मोह माया है । सब बेवकूफ बनाने के तरीके हैं ।  सुनिए तो जरा बाबा जी का बताए रहे हैं । हाँ तो बस बेल पत्र का जुगाड़ कर लीजिए । बाकी सफलता झक्क मार के पीछे आयेगी । सरकार को तत्काल प्रभाव से स्कूल, कॉलेज बन्द करा देने चाहिए । बच्चों के सिर से पढाई वाला फालतू का बोझ कम होगा औ माँ बाप भी राहत की साँस लेंगे । सरकार को तो चाहिए कि बस पेपर से पहिले घर घर बेल पत्र भिजवा दें । फिर तो सब के सब पास होंगे औ अव्वल नम्बरों से पास होंगे । वइसे पास तो अभी भी खूब हुई रहे हैं लेकिन अभी थोड़ी बहुत मेहनत करनी पड़ जाती है । सरकार को चाहिए कि इस दिव्य ज्ञान को गली गली मुहल्ले ...

पति, पत्नी और वो

भैया जिस आदमी के एक हाथ में लड्डू औ दूसरे में रस मलाई हो उसकी हालत बड़ी विचित्र होती है । मल्लब बेचारा न तो लड्डू छोड़ सकता है न ही रस मलाई । आज की झक्क अईसे ही एक पति की है जिसके पास बीवी तो है ही एक अदद प्रेमिका भी है ।  अच्छा पहिले तो जो लोग चैनल सब्सक्राइब नहीं किये हैं वो जरूर कर लें । हाँ तो आज चलिये आगरा । यहाँ के परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नियों के बीच झगड़ों को लेकर बाकायदे परामर्श चल रहा था । तभी एक पतिदेव प्रकट हुए । साथ में एक तरफ वही पुरानी पत्नी तो दूसरी ओर गज़ब की हसीन, कमसिन एकदम लल्लनटॉप प्रेमिका थी ।  असल में ये एक साथ दोनों को चला रहे थे । ढाई साल चलाये भी । लेकिन भइया दो नावों की सवारी आखिर कब तक चलेगी । लेकिन एक दिन बीवी फइल गई बोली दोनों में एक चूज कल्यो । लेकिन पतिदेव बड़े वाले निकले । अच्छा इनके टैलेंट पे कउनो शक न करियेगा । पत्नी से तीन साल में एक के औसत से दस साल में पूरे तीन बच्चे तो प्रेमिका से ढाई साल में एक बच्चा है ।  गुस्साई बीवी पुलिस के पास पहुँच गई । वहां से मामला परामर्श केंद्र जा पहुंचा । लोग बहुत समझाए लेकिन पतिदेव दोनों के मजे लेने ...

सुहागरात पे सो गई बीवी तो बेल्ट से पीटा

भैया कुछ दूल्हे इतने भरे बैठे होते हैं कि कब फट पड़ें कउनो भरोसा नहीं होता । अईसी जल्दी में रहते हैं जईसे कउनो ट्रेन छूटी जा रही हो । हमाई आज की झक्क के मेन हीरो एक अईसे ही दूल्हे राजा हैं जो अपनी निजी सुहागरात पे ही अईसा कांड कर दिए कि नई नवेली दुल्हनें दाँतों तले उंगली दबा लें । अच्छा पहिले तो चैनल सब्सक्राइब कर लीजिए । हाँ तो अब चलिये झींझक । यहाँ एक सज्जन की बाकायदे शादी हुई । हसीन, कमसिन, जवान औ नीचे से ऊपर तक मालामाल दुल्हन को देख के वहीं खड़े खड़े दूल्हे राजा का थर्मामीटर हाई हो गया । खैर किसी तरह कंट्रोल किये । मन ही मन ठग्गू के लड्डू फ़ूट रहे थे लेकिन ससुराल वाले मान ही नहीं रहे थे । विदा विदाई होते होते शाम हो गई ।  घर पहुंचते पहुँचते अँधेरा हुई गया । ससुराल वाले छोड़े तो दूल्हे राजा के घर वाले घेर लिए । गौर से अपनी निजी बीवी को देखने तक के लाले पड़े थे ये और बात है कि स्कीम लम्बी बनाये थे । सारे रस्मो रिवाज निपटाते निपटाते रात हुई गई । दुल्हन को घर वाले बाइज्जत कमरे में छोड़ आए । उधर दूल्हे राजा जल्दी जल्दी दुई चार कौर गटके । फिर एकदम रेडी हुई के पहुँच गये ।  थ्योरी वाला ज...

सफा

Image
सफा सफलता जो है बहुतै त्याग, समर्पण, लगन औ मेनहात माँगति है । अब अपने राजू भैया का ल्यो । कंपू से बम्बई जाये के झंडे गाड़ दिए । कहूँ ई शो मा तो कहीं वा शो मा मल्लब एकदम छाये गये हमाये राजू भैया । सफलता अपने साथ बहुत समस्या भी लावत है । देख लेओ खुदै । सफलता का झूला तो झूल रहे हैं लेकिन कब्ज, गैस औ एसिडिटी की समस्या पाल लिए । अब आज की तारीख मा खुद चूरन खाये रहे हैं औ दूसरों को भी खिलाएं रहे हैं । लेकिन ई जो सफा चूरन है ओहका तो आयुर्वेदिक औषधि बताए रहे हैं । आयुर्वेदिक है मल्लब इंडियन है । राजू भैया हमार एक आपत्ति दर्ज करौ । जब सब कुछ देसी है तो या जो सीट सफा के ठीक ऊपर रखी है वा विदेसी काहे है??? एहका भी देसी ही होना चाहिए । दूसरी आपत्ति अउर है । या विज्ञापन मा खुलेआम अंग प्रदर्शन, अश्लीलता है जिसका हम घोर विरोध करते हैं । ये जो अमानुष अपने दाँत और आँख चिरिया चिरिया के सबका डराये रहा है ये सार्वजनिक रूप से पतलून उतार के नँगा काहे बईठा है । इसके शौचालय में दरवाजा काहे नहीं है । हमाये मोदी जी शौचालय बनवाये बनवाये के परेशान हुई गये औ ये खुले में शौच कर रहा है । सारा पईसा विदे...